विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS की बेटी से छेड़छाड़: नेताओं और अफसरों के बीच खींचतान से बढ़ा विवाद

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 11:57 AM (IST)

आइएएस की बेटी से बदसलूकी मामले में हरियाणा की सियासत गरमा गई है। मामले के बाद सुभाष बराला के विरोधी ...और पढ़ें

IAS की बेटी से छेड़छाड़: नेताओं और अफसरों के बीच खींचतान से बढ़ा विवाद
IAS की बेटी से छेड़छाड़: नेताओं और अफसरों के बीच खींचतान से बढ़ा विवाद

जेएनएन, चंडीगढ़ । हरियाणा के सीनियर आइएएस की बेटी का पीछा करने व छेडड़ाड़ के हाईप्रोफाइल मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे का नाम आने से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। आक्रामक विपक्षी दलों ने जहां बराला पर इस्तीफे का दबाव बना दिया, वहीं राज्यभर में धरने-प्रदर्शन के रूप में राजनीति भी तेज हो गई है। खुद भाजपा के कई नेता सकते में हैं, लेकिन साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को नेताओं व अफसरों की अंदरूनी राजनीति से भी जोड़ रहे हैं।

मिशन 2019 की तरफ बढ़ रही भाजपा के लिए सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष की हरकत परेशानी का कारण बन गई है। खुद सुभाष बराला राजनीतिक परेशानियों में घिरे नजर आ रहे हैं। भाजपा में ही उनके विरोधियों ने तो इस मुद्दे को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली, साथ ही वे लोग भी सक्रिय हो गए, जिनकी निगाह उनके पद पर जमी हुई है। 

भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का सीधे तौर पर हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन बेटे की वजह से कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर पूरे दिन यही घटनाक्रम छाया रहा।

भाजपा हाईकमान द्वारा बराला से जवाबतलबी किए जाने की चर्चा भी खूब चली, लेकिन माना जा रहा कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बराला ने चर्चा करते हुए पूरी स्थिति साफ की है। इस मामले को अफसरों की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।  सोशल मीडिया पर यहां तक चर्चा है कि चंडीगढ़ पुलिस ने जिन अफसरों ने तत्परता दिखाते हुए आइएएस की बेटी की साख बचाने में मदद की, वे किसी बड़े राजनेता से कहीं न कहीं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

किसने क्या कहा

जिनके अध्यक्ष का बेटा आधी रात को युवती अगवा करते पकड़ा गया है, वह बात बेटी बचाओ की करते हैं। थोड़ी सी भी गैरत है तो ऐसे अध्यक्ष को हटा देना चाहिए। -अभय चौटाला, नेता प्रतिपक्ष, हरियाणा।
-------
यह निंदनीय घटना है। भाजपा नेताओं द्वारा अपने बच्चों को किस तरह की शिक्षा दी जाती है। इसका नमूना समाज के सामने है। कानून को इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
अशोक तंवर, अध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस।
--------
इन्हें जो ट्रेनिंग रोहतक में दी गई है, यह घटना उसकी बानगी भर है, जो चंडीगढ़ में देखने को मिली है। इनमें अगर गैरत है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
नवीन जयहिंद, अध्यक्ष, आप हरियाणा।

यह भी पढ़ें: आइएएस की बेटी का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप