विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 हजार लोग करेगे एक साथ योग

By Edited By:
Published: Mon, 15 Jun 2015 09:35 PM (IST)

राजेश मलकानिया, पंचकूला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पंचकूला के लोगों में उत्साह देखते ही बन

News Article Hero Image

राजेश मलकानिया, पंचकूला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पंचकूला के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग सुबह उठकर पार्को के अलावा पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षण शिविरों में पहुंचकर योग का प्रशिक्षण ले रहे है। पतंजलि योगपीठ द्वारा परेड ग्राउंड में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 5 हजार लोगों को एक साथ योग की क्रियाएं करवाई जाएंगी। इसमें भले ही सूर्य नमस्कार नहीं होगा, लेकिन लोगों को योग के प्रति जागरूक कर दिया जाएगा कि लोग निरोगी हों।

योग दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास जारी है। पतंजलि योग पीठ द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए सबसे पहले अध्यापकों को चुना गया था। शिक्षकों को शिक्षित करने के बाद स्कूलों में बच्चों को योग करवाया गया। फिर बारी आई पंचकूला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की। पतंजलि योग समिति के कर्नल सुरेद्र आनंद द्वारा सभी को जमकर योग करवाया है। अब दो दिन तक बाबा रामदेव राजनीतिज्ञों, न्यायापालिका एवं नौकरशाहों को योग सिखा रहे है। इसके बाद योग समिति के कार्यकर्ता गावों में जाकर लोग को योग के गुर सिखाएंगे। जब सभी ट्रेंड हो जाएंगे, तो फिर 19 जून को होगा पूर्वाभ्यास। उस दिन सेक्टर 5 के परेड ग्राऊंड में सीखे हुए सभी लोग पूर्वाभ्यास करेगे और 21 जून को फिर योग करेंगे।

सुरेद्र आनंद ने बताया कि सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में पूरी तैयारी के साथ योग होगा। परेड ग्राउंड में लगभग 5 हजार लोग सुबह 6 से 8 बजे तक योग करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।