यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गेहूं की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने किया हाइवे जाम
हरियाणा में गेहूं की खरीद नहीं होने के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पलवल के ...और पढ़ें

पलवल। हरियाणा में गेहूं की खरीद नहीं होने के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पलवल के अलावलपुर चौक पर किसानों द्वारा जाम लगाये जाने के बाद वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और सड़क पर गाडि़यों की लंबी लाइन लग गई।
किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन किसान खरीद शुरू करवाने की मांग पर अड़े रहे।
