विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम मंदिर की वकालत करने पर हज कमेटी के चेयरमैन को धमकी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 07:36 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पुन्हाना : हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूव

राम मंदिर की वकालत करने पर हज कमेटी के चेयरमैन को धमकी
राम मंदिर की वकालत करने पर हज कमेटी के चेयरमैन को धमकी

जागरण संवाददाता, पुन्हाना :

हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष औरंगजेब को अयोध्या में राममंदिर बनाने की वकालत करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि नूंह में हरियाणा दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने राममंदिर बनाने की वकालत क्या की, सोशल मीडिया पर उसे जान से मारने की धमकी देने और गालियां देने की बाढ़ आ गई है। फेसबुक पर वायरल एक वीडियों में औरंगजेब को आरएसएस का दलाल सहित काफी अपशब्द कहे गए हैं। इस वीडियों को बनवाने में चेयरमैन ने अपने ही एक बड़े पदाधिकारी का हाथ होने का भी आरोप लगाया है। औरंगजेब का कहना है कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ गालियां लिखने और उसे जान से मारने की धमकी देने की उसने बिछौर पुलिस में शिकायत दी है। वहीं लोगों को भड़काने की बात भाजपा के उस पदाधिकारी की शिकायत संगठन में उठाई जाएगी। उन्होंने दोहराया

जिस जगह पर झगड़ा हो उस जगह पर नमाज नहीं होती है। वहीं देश में सौ करोड़ ¨हदू हैं और राम मंदिर ¨हदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस जगह राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कुछ संप्रदायिक लोग जिले में झगड़ा करना चाहते हैं। जिस वीडियों में उसे गालियां और आरएसएस का दलाल आदि कहा गया है उस समय भाजपा के एक बडे़ पदाधिकारी बोल रहा है जो वीडियो डालने वाले आदमी को सलाह दे रहा है। उस पदाधिकारी के घर का भी फोटो नजर आ रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष टिपर चंद गर्ग, कमल प्रकाश सैनी जिला उपाध्यक्ष, सुभाष जिला महामंत्री, यादराम गर्ग, नरेंद्र तिवारी मंडी अध्यक्ष बीसरू, सुंदर लाल, तैयब हुसैन पूर्व चेयरमैन, दयाचंद आर्य, बाबू लाल, लालाराम आदि भाजपा और आरएसएस के प्रमुख लोग मौजूद थे।