विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सीएम हुड्डा को दी खुली बहस की चुनौती

By Edited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 05:31 PM (IST)

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समै ¨सह भाट्टी ने कहा कि भाजपा के

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समै ¨सह भाट्टी ने कहा कि भाजपा के 22 माह के कार्यकाल में अगर एक भी किसान ने कृषि व फसल के कारण आत्महत्या की हो तो वह पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देते हैं।

किसान द्वारा आत्महत्या का कारण पारिवारिक समस्या तो हो सकती है लेकिन एक भी किसान ने कृषि को लेकर यह कदम नहीं उठाया बल्कि यह सब कुछ कांग्रेस के कार्यकाल में होता था।

भाट्टी मंगलवार को शाहाबाद के विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय मुख्यमंत्रियों के क्षेत्र में बहने वाली नदियों में ही पानी आता था लेकिन भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में सम्मान रूप से पानी दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के गांवों को जोखिम मुक्त करना है जिसके तहत किसानों को स्वयं के साथ-साथ पशुधन व फसलों का बीमा करवाना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा बीमा योजना पर उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा की इस योजना से घबरा गए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस योजना के लागू होते ही किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और भविष्य के चुनावों में कोई भी किसान विपक्षियों को वोट नहीं देगा। इसलिए कांग्रेस व इनेलो जानबूझकर इस योजना को लेकर किसानों को गुमराह करने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 माह के कार्यकाल में इस सरकार ने ओलावृष्टि से हुए नुक्सान में 11 सौ करोड़ तथा सफेद मक्खी की आपदा में 980 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटने का काम किया है। यहां तक की पूर्व की सरकारों के पें¨डग मुआवजे भी इस सरकार ने बांटे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान ठोल, धुराला मंडल अध्यक्ष विक्रम अटवान, राव रणजीत ¨सह, बलदेव राज सेठी, देवराज चराया, अरूण कंसल, एडवोकेट कमल शर्मा, मुलख राज गुंबर, अमरजीत ¨सह डांगी, चौधरी तेवर खान, दल ¨सह राणा, गोपाल राणा, धर्मेन्द्र सांगवान मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।