विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम की बदौलत 190 देशों ने किया योग का समर्थन : डॉ. जयदीप

By Edited By:
Published: Sat, 06 Jun 2015 06:08 PM (IST)

जागरण संवाददाता, करनाल : हमारी सभ्यता ने हमेशा योग की संस्कृति दी है, जबकि विदेशियों ने भोग की संस्क

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, करनाल : हमारी सभ्यता ने हमेशा योग की संस्कृति दी है, जबकि विदेशियों ने भोग की संस्कृति को परोसा है। आज भोग की संस्कृति परोसने वाले लोग योग की संस्कृति वाले भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह सब योग की ही बदौलत है। यह बात राज्य स्तरीय योग शिविर को लेकर पतंजलि योगपीठ के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पतंजलि योग समिति छतीसगढ़, राजस्थान व गुजरात में भी सरकार के सहयोग से लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रही है। इस समय देश में एक लाख योग शिविर चल रहे हैं। जबकि विदेशों में 1100 से अधिक शिविर चल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी मिली है। दुनिया के 190 देशों ने आज योग को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योग को जन आंदोलन के रूप में समर्थन दिया है। हरियाणा योग व गीता की जन्मभूमि है और करनाल कर्ण की कर्म नगरी है। करनाल का सौभाग्य है कि यहां योग का राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति कौर कमेटी के सदस्य अजयदीप आर्य, राव सूर्यदेव, ईश आर्य, संजय धीमान, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मवीर ¨सह उपस्थित रहे।

19 जून को होगी फाइनल रिहर्सल

एसडीएम करनाल राजीव मेहता ने बताया कि 21 जून को करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के अन्तर्गत अध्यापकों को योग प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सेक्टर-32, 33 के मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में टेंट पूरी तरह कवर्ड होगा व समारोह में पीने के पानी की व्यवस्था पूरी रहेगी। इस समय जिले में 25 योग शिविर चल रहे हैं, जिनमें पतंजलि योग पीठ के 500 कार्यकर्ता लोगों को योग सिखा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से बच्चों के लिए 10 हजार टी-शर्टस बनवाई गई हैं।

यहां करवाएं निश्शुल्क पंजीकरण

डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के साथ ही लोगों को प्रवेश पत्र दिया जाएगा। इसके लिए विकास भवन, बाल भवन, रेड क्रॉस भवन, ब्लॉक, तहसील, नगर निगम कार्यालय व जिले की सभी ब्लॉक और तहसील कार्यालयों में भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके अलावा पतंजलि चिकित्सालयों पर भी लोग शिविर के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। एसडीएम राजीव मेहता ने कहा कि लोग उनके व सीटीएम को फोन करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं। फोन पर पंजीकरण करवाने वाले प्रवेश पत्र बाद में ले जा सकते हैं। आर्य ने बताया कि आगामी 9 जून से 12 जून तक ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 में योग शिविर लगाया जाएगा।

सीएम करेंगे शिरकत

राज्य स्तरीय योगा शिविर समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे, जबकि समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित कई मंत्री भी शिरकत करेंगे। एसडीएम ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में लगभग 21 हजार लोग भाग लेंगे। वर्तमान में एक ही समय में जिला में 50 शिविर विभिन्न गांवों में चल रहे हैं। इसी तरह पतंजलि योग समिति ने 2100 शिविरों का लक्ष्य रखा है। अब तक 1100 शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में पतंजलि योग समिति के 500 कार्यकर्ता जिले में योग का प्रशिक्षण दे रहे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।