विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरएसएस ने मनाया विजय दिवस समारोह

By Edited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 06:52 PM (IST)

जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीकृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित व

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, करनाल :

श्रीकृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित विजय दिवस समारोह में देश के स्वर्णिम इतिहास पर गर्व महसूस किया गया। इस दिन 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93000 से अधिक सैनिकों और अधिकारियों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसर्पण किया था, जो विश्व के इतिहास में सबसे बड़ा समर्पण था।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरियाणा की मासिक पत्रिका संघमार्ग के विशेषाक वीर भूमि हरियाणा का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. मनोज गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक प्रमुख राजेश शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर का दिन हमारे देश की सेना के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है। इस दिन 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93000 से अधिक सैनिकों और अधिकारियों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसर्पण किया था। 1971 में जब पाकिस्तान से युद्ध हुआ था तो वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाते हुए इतनी बडी संख्या में उनके सैनिक और अधिकारी का आत्मसमर्पण कराया। देश के लिए हमारे वीर जवानों ने जो शहादत दी है, उसे भूलना नहीं चाहिए। आज भी देश के सामने हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। इसके बारे में सभी को जागरूक होने की जरूरत है। आम लोग हर चीज को देखते है। खबरे पढ़ते है और भूल जाते हैं। हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए । हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। जरूरी नहीं कि सीमा पर जाकर ही देश की सेवा की जाए। देश को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर चलना चाहिए।

इस दौरान ब्रिगेडियर सुभाष चंद्र रॉंगी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेनू बाला, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा, सीनियर डिप्टी मेयर, कृष्ण गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद, पंकज भारतीय, आरएसएस के जिला प्रमुख कपिल अत्रेजा जी, सह जिला प्रचार प्रमुख संजीव शर्मा, नगर प्रचार प्रमुख विनीत खेडा, सह नगर प्रचार प्रमुख आकाश भट्ट व सिद्धार्थ उप्पल उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।