यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दौड़ के सुल्तान बने म्हारे 57 साल के बलवान
जागरण संवाददाता, कैथल : पुलिस विभाग में एसआइ के पद पर तैनात बलवान कोटड़ा कबड्डी के खिला

जागरण संवाददाता, कैथल : पुलिस विभाग में एसआइ के पद पर तैनात बलवान कोटड़ा कबड्डी के खिलाड़ी थे। साल 2000 में उनके घुटनों ने जवाब दे दिया और कबड्डी छोड़नी पड़ी। चार साल तक अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन आराम नहीं मिला। खुद ही देसी नुस्खे दवाई तैयार की और उससे ऐसा मर्ज कटा कि चलने तो ठीक से लगे ही, खूब दौड़े भी। जज्बे ने उन्हें फिर खेल के मैदान में ला खड़ा किया। वे इतना दौड़े कि देश भर के धावकों को पछाड़ दिया और उम्र के उस पड़ाव में जब लोग सेवानिवृत्त होने वाले होते हैं। वे 57 साल के हैं।
2014 में उन्होंने जयपुर में हुए राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। वे 1500 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर में दौड़ते हैं। दो दिन पहले पंचकूला में हुई हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भी उन्होंने इन तीनों दौड़ों में पदक हासिल किया है। 1500 मीटर की दौड़ छह मिनट 16 सेकंड और 800 मीटर की दौड़ तीन मिनट आठ सेकंड में पूरी करते पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय धावकों से था। इसमें बलवान ¨सह ने कांस्य पदक जीता है। मूलरूप से वे कोटड़ा के रहने वाले हैं। बलवान अब 24 मार्च से इलाहाबाद में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और उनकी पो¨स्टग अंबाला में है। फिलहाल वे परिवार के साथ कैथल नेहरू गार्डन कालोनी में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि 25 से 26 फरवरी के बीच पंचकूला में 26वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 35 से 100 वर्ष की आयु के लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 5-5 वर्ष के अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे, जैसे कि 35 से 40 और 40 से 45 वर्ष। बलवान ने 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग में भाग लिया। बलवान ने अपनी फिटनेस का राज सही खान-पान व दैनिक सैर को बताया। उन्होंने बताया कि वह सुबह या सांय प्रतिदिन 4-5 किलामीटर की दौड़ लगाते हैं।
कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके
बलवान ने बताया कि वह पहले कबड्डी खेलते थे। लेकिन कबड्डी में उसके घुटने खराब हो गए। काफी जगह ईलाज कराया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा तो उसने स्वयं देशी दवाई बनाकर ईलाज किया तो उसके घुटने एकदम फिट हो गए। इसके बाद उसने सुबह-सांय दौड़ना शुरू कर दिया। वर्ष 2012 में उसे हरियाणा मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के बारे में पता तो उसने इसमें हिस्सा लिया। इसके बाद आज तक उसने देश के अलग-अलग राज्यों में बहुत से पदक जीते हैं।