विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशीला पदार्थ खिलाकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 12:43 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कैथल: प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला तांत्रिक द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मा

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कैथल: प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला तांत्रिक द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी काफी समय से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन प्रसाद में मिलाए नशे के कारण पीड़िता को इसके बारे में पता नहीं चला। जब तांत्रिक की घिनौनी हरकतों के बारे में पता चला तो पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया और महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

ढांड थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि बरोट निवासी संजय उर्फ संजू तांत्रिक क्रियाएं करता है और चौकी भी लगाता है। वह अनपढ़ है और परेशान रहती थी। इसलिए आरोपी के झांसे में आ गई और उसके पास इलाज करवाने के लिए चली गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी संजय ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ काफी समय तक दुष्कर्म किया। जब उसे आरोपी की हरकतों का आभास हुआ तो समझ में आया कि आरोपी नशे में उसके साथ दुष्कर्म करता है।

इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। जांच अधिकारी एएसआइ सुनीता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बरोट निवासी संजय उर्फ संजू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।