विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईसाई धर्म प्रचारक ट्यूशन के बहाने करता रहा दुष्कर्म, छात्रा हुई गर्भवती

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 05:42 PM (IST)

एक ईसाई धर्म प्रचारक इंग्लिश का ट्यूशन के बहाने छात्रा को हवस का शिकार बनाता रहा। इसके कारण छात्रा गर्भवती हो गई।

ईसाई धर्म प्रचारक ट्यूशन के बहाने करता रहा दुष्कर्म, छात्रा हुई गर्भवती
ईसाई धर्म प्रचारक ट्यूशन के बहाने करता रहा दुष्कर्म, छात्रा हुई गर्भवती

जेएनएन, कैथल। अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाने के लिए नाबालिग छात्रा के घर आने वाले ट्यूटर ने अक्सर उसे हवस का शिकार बनाता था। ट्यूटर ईसाई धर्म प्रचारक है। दुष्कर्म के कारण छात्रा गर्भवती हो गई। महिला थाना पुलिस इंचार्ज निर्मला देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

करनाल रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के मुताबिक उसकी स्कूल की इन दिनों छुट्टी है। छुट्टियों में उसने इंग्लिश सीखने के लिए शुगर मिल कॉलोनी निवासी ईसाई धर्मप्रचारक धर्मबीर वैद्य से ट्यूशन लगवाया।

यह भी पढ़ें: जीजा के दोस्त की करतूतः साली को रातभर के लिए किया दरिंदों के हवाले

छात्रा के मुताबिक धर्मबीर उसे घर में आकर पढ़ाता था। ट्यूशन के बाद अक्सर जब भी वह भी वह अकेली में अकेली होती तो धर्मबीर उसे डरा धमकाकर हवस का शिकार बनाता था। उसके चेहरे पर उदासी तबियत खराब होती देखकर मां ने उसे इस संबंध में पूछा।

यह भी पढ़ें: बीए की दो छात्राओं ने एक सााथ खा लिया जहर, दोनों की मौत

छात्रा के मुताबिक उसने सारी बात अपनी मां को बताया। शिकायत में यह भी बताया गया कि छात्रा डेढ़ माह की गर्भवती है। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस इंचार्ज निर्मला देवी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: ढाबा मालिक को बेटी संग आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, कर दी हत्या