यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिनके घर में गाय नहीं, वह गोरक्षा की बात न करें: गोयल
जागरण संवाददाता, कैथल: बजरंग दल एवं गोरक्षा दल के सदस्यों गोवंश को बचाने के लिए जिला उपायु

जागरण संवाददाता, कैथल: बजरंग दल एवं गोरक्षा दल के सदस्यों गोवंश को बचाने के लिए जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक गोयल ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ¨हदू समाज में गाय को गोमाता का दर्जा दिया गया है। जब भी कोई गाय की हत्या करता है तो संपूर्ण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। सरकार गोरक्षा के मामले में गंभीरता से कार्य करे। उन नेताओं को गोरक्षा की बात नहीं करनी चाहिए, जिनके घर में एक भी गाय नहीं है। आज हजारों की संख्या में गाय गंदगी में मुंह मारने को मजबूर है। गोशालाओं को भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने की बजाए आए आकर सहायता करनी चाहिए। नूंह जिले में खाद्य सामग्री में गोमांस की पुष्टि वैज्ञानिकों के द्वारा की जा चुकी है। सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द पर्दे के पीछे के सच को सामने लाने का कार्य करे। इस अवसर पर जिला सह संयोजक शुभम, गौ रक्षा दल के प्रधान बलकार, ईशान, मन्नू, तरूण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।