विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा मनोहर लाल के नेतृत्व में ही लड़ेगी हरियाणा में अगला चुनाव : बराला

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 01:22 PM (IST)

भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी हरियाणा में अगली चुनाव मनोहर लाल के नेतृत्व में लड़ेगी। राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ ही होंगे।

भाजपा मनोहर लाल के नेतृत्व में ही लड़ेगी हरियाणा में अगला चुनाव : बराला
भाजपा मनोहर लाल के नेतृत्व में ही लड़ेगी हरियाणा में अगला चुनाव : बराला

जेएनएन, जींद । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ही लड़ेगी, जो पार्टी की नीति से बिलकुल हटकर होगा। अभी तक भाजपा किसी भी प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा चुनाव के बाद ही करती रही है। पार्टी का दावा है कि मनोहर सरकार ने अब तक जितने काम किए हैं, उतने प्रदेश में अभी तक किसी सरकार ने नहीं किए।

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। अभी तक सभी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी गई हैं। हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया जा रहा है। इसीलिए पार्टी मुख्यमंत्री मनोहरलाल के चेहरे को लेकर अगले विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

मनोहर सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर घर तक जाएंगे। इसके लिए अभी से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बराला ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव भी लोकसभा के साथ कराए जाएंगे। प्रदेश सरकार और पार्टी के स्तर पर ऐसा फैसला होता है तो पार्टी इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे।

शाह के रोहतक दौरे का खाका तैयार होगा

बराला ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय मीङ्क्षटग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 2 से 4 अगस्त तक के दौरे का खाका तैयार किया जाएगा। इस दौरान शाह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हुड्डा के गढ़ को विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले ही भेद चुकी है। जब भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस के बीबी बतरा को करारी मात दी थी। अब पार्टी पूरी रोहतक बेल्ट में पार्टी को मजबूत करना चाहती है, इसलिए जींद में दोनों दिन की बैठक में शाह के रोहतक दौरे पर ज्यादा मंथन होगा।

यह भी पढ़ें: पांच साल की बच्‍ची को 20 हजार में रखा गिरवी, अत्‍याचार व दुष्‍कर्म की होती रही शिकार