नवरात्र अष्टमी पर आज केबीसी की हॉट सीट पर बिग बी के सामने हरियाणा की देवी
आज नवरात्र की अष्टमी पर हरियाणाा के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के कैथल की अनीता सिंह आज महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी की हॉट सीट पर होंगी।
जेएनएन, हिसार/कैथल। महिलाओं को देवी शब्द से संबोधित करने वाले अमिताभ बच्चन के सामने नवरात्र में बृहस्पतिवार को हरियाणा की एक देवी होंगी। कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने वाली ये देवी हैं कैथल की अनीता सिंह। यह केबीसी का नौवां सीजन है और इसमें हॉट सीट पर अबतक चार हरियाणवी पहुंच चुके हैं। हिसार की सरोज देवी, पलवल के वीरेश चौधरी, रोहतक की रेखा और अब अनीता।
केबीसी के सीजन नौ में हॉट सीट पर अब तक बैठ चुके हैं चार हरियाणवी
अनीता उन शख्सियतों में से हैं, जो कभी हार नहीं मानतीं। वह 2012 में सेकेंड के हिस्से से हॉट सीट पर जाने से चूक गई थीं। इस बार इतनी तत्परता दिखाई कि अमिताभ बच्चन भी दंग रह गए। उनके करीब भी कोई नहीं पहुंच सका।
अपने परिवार के साथ अनीता।
चरखी दादरी के गांव पातूवास में जन्मी अनीता गृहिणी हैं। उनके एक बेटी और एक बेटा है। उनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा है। भाई हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञानी हैं और बहन भी हिसार में लेक्चरर हैं। पति धर्मबीर सहारण राजनीति में सक्रिय हैं और कैथल जिला परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल पूरा परिवार गुरुग्राम में रहता है। धर्मबीर प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: यह देखा तो मिल्खा को याद आई जवानी, कहा- बस अब एक गोल्ड मिल जाए
बिग बी बोले- अनीता जी बहुत अद्भुत हैं आप
अनीता ने जागरण से बातचीत में कहा ' इन पलों का महत्व अनमोल है। बिग बी ने जब कहा कि, अनीता जी बहुत अद्भुत हैं आप तो मैं भाव विभोर हो गई। मैंने नवरात्र का व्रत तो नहीं किया है, लेकिन पति को बृहस्पतिवार को अष्टमी का पूजन करना है। जल्दी सोना है। सुबह उठकर पति के लिए कंजक पूजन की तैयारी करनी है।'
ठंड से एलर्जी है पर शॉल ओढ़े बैठी रही
अनीता के पति धर्मबीर ने बताया कि उन्हें ठंड से एलर्जी है और वहां कूलिंग इतनी ज्यादा थी कि बैठना संभव नहीं था। वह शॉल ओढ़े बैठी रही और अपने मौके का इंतजार करती रही। धर्मबीर सहारण इस बात से बाग-बाग हैं कि पत्नी की वजह से उन्हें भी बिग बी से मिलने का मौका मिला।
ऐसे हुआ चयन
मई 2017 में ऑनलाइन एंट्री में एसएमएस के जरिये देशभर से जवाब देने वाले 1.95 करोड़ लोगों में अनीता भी शामिल थीं। इसमें से 10 हजार लोग चुने गए। इनसे तीन सवालों के जवाब पूछे गए। इस राउंड के बाद दो हजार प्रतिभागी ही बचे। अनीता ने बताया कि इन दो हजार प्रतिभागियों को चार जोन में 500-500 में विभाजित करके दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और भोपाल में ऑडिशन लिए गए।
यह भी पढ़ें: महिला ने युवक को घर बुलाकर किया प्रताड़ित, अश्लील वीडियो की धमकी दे किया ब्लैकमेल
इसके बाद 80 लोग हीं रह गए। इनमें से भी करीब 50 फीसद ही फास्ट फिंगर के जरिये हॉट सीट पर आए, जिनमें वह भी शामिल हैं। अनीता और उनके पति धर्मवीर ने बताया कि शो के दौरान उन्होंने बिग बी के साथ लगभग डेढ़ घंटे बिताया है।
इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रकम हरियाणा के वीरेश चौधरी ने जीते हैं
केबीसी के सीजन 9 में हॉट सीट पर बैठने वाली पहली प्रतिभागी हिसार की सरोज थीं। वह हिसार के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खैरमपुर में टीचर हैं। हालांकि वह नौवें सवाल पर अटक गईं और दस हजार ही जीत सकीं। उनके बाद हॉट सीट पर पलवल के वीरेश चौधरी पहुंचे।
मेवात कॉलेज में लेक्चरर वीरेश ने 50 लाख रुपये जीते। उन्होंने जीती गई रकम में दो लाख रुपये शहीदों के लिए बनाए गए अक्षय कुमार के एप्लीकेशन में और पांच लाख रुपये मंदिर में दान कर दिए थे। इस सीजन में हॉट सीट पर बैठने वाली तीसरी प्रतिभागी रोहतक की रेखा रहीं। रेखा भी अनीता की तरह गृहिणी हैं। उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये जीते थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।