विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक की हत्या कर शव फेंका, हत्यारोपी सिर काटकर ले गए अपने साथ

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 16 Apr 2017 03:55 PM (IST)

हिसार के न्योली गांव स्थित रेलवे फाटक पर सिर कटा शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी सिर काटकर ले गए हैं।

युवक की हत्या कर शव फेंका, हत्यारोपी सिर काटकर ले गए अपने साथ
युवक की हत्या कर शव फेंका, हत्यारोपी सिर काटकर ले गए अपने साथ

जेएनएन, हिसार। यहां के नजदीकी गांव न्योली कलां रेलवे फाटक के निकट पुलिस को एक युवक शव बरामद हुआ है। शव गर्दन से अलग था। आशंका जताई जा रहा है कि आरोपी गर्दन काटकर अपने साथ ले गए हैं। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार दोपहर किसी ने रेलवे फाटक के निकट अाधा कटा शव देखा। इसकी सूचना रेलवे पुलिस व सिविल पुलिस को दी गई। हत्या किसने और किस मकसद से की अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। सिर धड़ से अलग होने के कारण शव की अभी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसे मार्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें: डीएसपी खुदकशी मामलाः दो आरोपी गिरफ्तार, फिर चकमा देकर हुए फरार