विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सीएम चौटाला ने 82 की उम्र में पास की12वीं, अब देंगे स्नातक की परीक्षा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 11:18 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 03:36 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 82 वर्ष की आयु में 12वीं की परीक्षा पास की है। वह अब स्‍नातक की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

पूर्व सीएम चौटाला ने 82 की उम्र में पास की12वीं, अब देंगे स्नातक की परीक्षा
पूर्व सीएम चौटाला ने 82 की उम्र में पास की12वीं, अब देंगे स्नातक की परीक्षा

जेएनएन, हिसार। हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला प्रथम श्रेणी में 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके बाद वह अब स्नातक की डिग्री लेंगे। तिहाड़ जेल में बंद चौटाला न नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 82 वर्ष की उम्र में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

देश के उपप्रधानमंत्री और प्रदेश में ताऊ के नाम से विख्यात चौधरी देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला बचपन से ही पारिवारिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह गए। अब जेल से ही उन्होंने इस दिशा में प्रयास शुरू किया है। बताया जाता है कि उन्होंने स्नातक परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकें मंगवा ली हैं। इस बार वह प्रथम वर्ष की परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें: जेबीटी शिक्षकों ने शिक्षा सदन ने घेरा, घंटों कैद रहे अधिकारी व कर्मचारी

पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे बेटे अभय चौटाला हरियाणा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और पौत्र दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद हैं। दुष्यंत इस लोकसभा के सबसे युवा प्रतिनिधि हैं। बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बड़े बेटे अजय चौटाला को 16 जनवरी 2013 को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा मिली है।

यह भी पढ़ें: आपरेशन दुर्गा: गुरुग्राम में सबसे ज्‍यादा रोड छाप रोमियो, हिसार दूसरे स्‍थान पर


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।