यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विद्यार्थियों के जीवन में आत्म मूल्य का महत्व
'आत्म मूल्य' अर्थार्थ 'स्वयं की उपयोगिता' वह महत्वपूर्ण कुंजी है जो की शैक्षिक सफलता के लिए अति आवश्

'आत्म मूल्य' अर्थार्थ 'स्वयं की उपयोगिता' वह महत्वपूर्ण कुंजी है जो की शैक्षिक सफलता के लिए अति आवश्यक है। आज के शैक्षिक माहौल ने विद्यार्थियों को हताश व निराश कर दिया है. ऐसे माहौल में विद्यार्थी अपने को जब संयत रखने में असमर्थ हो जाता है, तब उसे असफलता का सामना करना पड़ता है। इसका प्रभाव उसके अंकों (ग्रेड्स) पर भी पड़ता है। आजकल के विद्यार्थियों की सबसे बड़ी समस्या है अपने सहपाठियों द्वारा प्रताड़ित किया जाना। सहपाठी अक्सर अन्य सहपाठी को गाली-गलोच या बदमाशी द्वारा दबा देता है। इससे उनका आत्मविश्वास (स्वयं की उपयोगिता) पीड़ित हो जाती है। ऐसे में उनके माता - पिता और उनके शिक्षकों का कर्तव्य है की वे उनके आत्म सम्मान की रक्षा करें। उन्हें हतोत्साहित न करके उनके छोटे - छोटे कार्यों की सराहना करें ताकि उनमें आत्मविश्वास पुन: जागृत हो सके।
'स्वयम की उपयोगिता' (आत्मा विश्वास) जगाने के लिए माता - पिता को घर का माहौल ठीक रखना होगा। कुछ माता-पिता घर में गाली-गलोच व मार-पीट करते हैं, जिसका प्रभाव बच्चों पर बुरा पड़ता है। इससे बच्चे मायूस हो जाते हैं व उनमें आत्म मूल्य कम हो जाता है। विद्यालय में भी ऐसे बच्चे सामान्य व्यवहार नहीं कर पाते। या तो वो अति क्रूर हो जाते हैं या फिर दब्बू बन जाते हैं। वे या तो दूसरे बच्चों को दबाने की कोशिश करते हैं या फिर स्वयं ही दब जाते हैं। ऐसे असामान्य बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ जाते हैं।
आत्म मूल्य यानी स्वयं की उपयोगिता आज का ज्वलंत विषय है। इस पर शिक्षाविदों व अभिभावकों को गंभीरता से लेना होगा, अन्यथा आत्महत्या जैसी अनहोनी घटनाएं होती रहेंगी. आज हमारा प्रथम कर्तव्य है की हम विद्यार्थियों को आत्म मूल्य की उपयोगिता का महत्व समझाएं व उनके अन्दर आत्म विश्वास जगाएं। बच्चा जबतक अपना मूल्य नहीं समझेगा तबतक आगे नहीं बढ़ सकेगा। बच्चे के अगर ग्रेड अच्छे नहीं आते या किसी प्रतिस्पर्धा में वह पीछे रह जाता है तो अभिभावकों को चाहिए कि उसे बताएं कि कमी उसमें नहीं है बल्कि कमी उसके प्रयासों में है। उसमें और अच्छा करने की कूवत है बस जरूरत है तो अपने अंदर छुपे गुणों को आत्मशक्ति को पहचानने की। उसमें प्रतिभा की कमी नहीं है। बच्चे ऐसी प्रेरक बातों से आत्मविश्वास प्राप्त करते हैं और वे आगे से बेहतर करते हैं। लेकिन इसके उलट अगर बच्चों को डांटा फटकारा जाए तो एक दिन वे उस स्थिति को पहुंच जाएंगे कि प्रतिस्पर्धा से ही भागेंगे। बच्चों को प्रेरक प्रसंग व कहानियों के माध्यम से बताया जाना चाहिए कि कैसे संसाधनविहीन लोगों ने इतिहास रचे हैं और दुनिया में अपना नाम कमाया है। बच्चों को बजाए किसी काम को करने के लिए दबाव डालने के उसे उस क्षेत्र में जाने की आजादी देनी चाहिए जिसमें वह जाना चाहता है। हर इंसान में कोई न कोई हुनर होता है, बस जरूरत होती है तो उस प्रतिभा को पहचानकर उसे तराशने की। ऐसे उदाहरणों से इतिहास भरा पड़ा है जहां कि हर क्षेत्र में दिग्गजों की प्रतिभा को बाद में पहचान मिली तो उन्होंने इतिहास रच डाले। इसलिए बच्चे को अंकों के पीछे भागने पर मजबूर न करके उन्हें अपने-आप को पहचान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देनी चाहिए। बच्चों में अच्छे संस्कार डालें तो वह स्वयं इतना जिम्मेदार बन सकेगा कि वह अपना अच्छा बुरा सोच सके। अगर उसमें सारे संस्कार डाले जाएं तो वह पढ़ाई भी अपनी जिम्मेदारी समझकर करेगा व बेहतर अंक ला सकेगा। लेकिन उसे केवल अंकों के पीछे भागने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। बच्चों को अपना मूल्य पहचानने में माता पिता व शिक्षको का बड़ा योगदान होता है। बच्चे अपने जीवन को बेहतर बनाने योग्य बन सकें इसके लिए उनके अंदर की छिपी प्रतिभा व उनके जीवन के मूल्य को पहचानने में शिक्षकों न माता पिता को सहयोग करना चाहिए।
- गुलशन दीवान, प्राचार्य, रोटरी पब्लिक स्कूल।