विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधेशी नेता राजेंद्र महतो की अस्पताल से छुट्टी

By Edited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 04:01 PM (IST)

जासं, गुड़गांव : एक जनवरी से मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल मधेशी नेता राजेंद्र महतो को अस्पताल स

News Article Hero Image

जासं, गुड़गांव : एक जनवरी से मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल मधेशी नेता राजेंद्र महतो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें बृहस्पतिवार देर रात डिस्चार्ज किया गया। नेपाल सद्भावना पार्टी के मुखिया राजेंद्र नेपाल में चल रहे मधेशी आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ व कमर में गंभीर चोट लगी थी। पहले उनका इलाज नेपाल में हुआ, लेकिन फायदा नहीं होने पर मेदांता अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अशोक राज गोपाल व न्यूरो विशेषज्ञ डाक्टर विपिन गुप्ता की देखरेख में दाखिल कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनकी हालत में पहले से काफी सुधार हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।