Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां ने पहले बच्चों की हत्या और फिर प्रेमी के साथ लगा दिया फंदा

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jul 2016 01:12 PM (IST)

    एक मां ने अपने दो बच्चों को मारकर प्रेमी के साथ फंदा लगा दिया। महिला ने घटना को अंजाम पति को जहरीला पदार्थ देकर उसके बेहोश होने के बाद किया।

    जेएनएन, फतेहाबाद। टोहाना खंड के गांव चितैण में शनिवार रात एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने प्रेमी संग फांसी लगा ली। रविवार सुबह चारों के शव एक कमरे में अलग-अलग फंदों पर झूलते मिले। महिला का पति दूसरे कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसे जब होश आया तो सारा घटनाक्रम सामने आया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चितैण निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार मजदूर है। उसके घर में 28 वर्षीय पत्नी सोनिया, 5 वर्षीय बेटी काजल, डेढ़ वर्षीय बेटी रमन थे। इनके पड़ोस में रहने वाले कुलवीर के साथ सोनिया का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्ण ने बताया कि रात को उसकी पत्नी सोनिया ने उसे खाने में मिलाकर कोई नशीली चीज खिलाई थी। इसके चलते उसे नींद आ गई। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला कि वह कहां पर है।

    सुबह उसे 10 बजे तक होश ही नहीं आया। उसे होश आया तो पता चला कि वह दूसरे कमरे में था। यानी जिस कमरे में रात को सोया था, वहां पर नहीं था। वह तुरंत उठा और दूसरे कमरे की तरफ गया, जिसमें उसकी पत्नी व बच्चे थे। वह कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आहट नहीं हुई। उसने धक्का मारकर दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए।

    पढ़ें : मंगेतर बोला, तेरे दोस्त से हैं संबंध जाकर जहर खा ले

    उसके दोनों बच्चे, पत्नी व उसका प्रेमी कुलवीर फंदों पर लटके हुए थे। कृष्ण ने अंदेशा जताया है कि उसकी पत्नी सोनिया व कुलवीर ने पहले उसके दोनों बच्चों की हत्या की होगी। इसके बाद दोनों ने खुद फांसी लगा ली, क्योंकि पांच साल की बेटी व डेढ़ साल का बेटा किसी सूरत में आत्महत्या नहीं कर सकते। अब यह कोई नहीं बता सकता कि कमरे के अंदर क्या परिस्थितियां रही होंगी, जिसके चलते यह वारदात हुई।

    हालांकि पुलिस कृष्ण से भी पूछताछ कर रही है। पीड़ित कृष्ण मजदूरी करता है। मौके पर पहुंचे टोहाना सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो यही लगा रहा है कि सोनिया व कुलवीर ने बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। जांच अभी चल रही है। तमाम पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।

    पढें : पहली पत्नी को लगी दूसरी शादी की भनक तो मच गया बवाल