विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार दिन प्रेमी संग बिता लौटी विवाहिता

By Edited By:
Published: Mon, 17 Jun 2013 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2013 06:49 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फतेहाबाद

शक्ति नगर से चार दिन से गायब विवाहिता सोमवार को वापस घर लौट आई। उसकी मा ने थाने में शिकायत दे रखी थी कि वह अपने मोहल्ले के दीपक नामक युवक के साथ गई थी। इसके चलते युवक दीपक व उसकी कथित प्रेमिका खुद ही थाने पहुच गए। यहा उन्होंने बताया कि वे दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश गया। कोर्ट ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हे छोड़ दिया। उन्हे एसडीएम बलजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया था। एसडीएम ने कहा कि विवाहिता का मेडिकल कराया जाना चाहिए। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुची। यहा महिला ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनुमान के समक्ष कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसलिए किसी तरह का कोई मेडिकल नहीं कराना चाहती। उसका किसी पर कोई आरोप भी नहीं है। इसके बाद उन्हे दोबारा अदालत में पेश किया। पुलिस के मुताबिक महिला की करीब चार माह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ ही रह रही थी। चार दिन पहले वह मायके आई थी। यहीं से वह दीपक नामक युवक के साथ घर से गायब हो गई। पीछे से उसकी मा ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी कि सोमवार को दोनों खुद ही थाने पहुंच गए। महिला ने बताया कि वह दीपक के साथ ही रहना चाहती थी। लेकिन मा ने जबरन शादी कर दी। पिता का काफी समय पहले देहात हो चुका है। जाच अधिकारी सब इस्पेक्टर सीता राम ने बताया कि महिला का किसी पर कोई आरोप नहीं है। उसने अपनी मर्जी से जाने की बात स्वीकारी है। इसलिए उसके बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया है। फिलहाल दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर