विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 05:58 PM (IST)

महिला के मुताबिक रविवार दोपहर जब वह काम से वापस लौटी तो देखा कि भतीजी जमीन पर खून से लथपथ ...और पढ़ें

चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

फरीदाबाद [जेएनएन]। मुजेसर क्षेत्र में एक चाचा पर 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुजेसर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति नौकरी करते हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी देखभाल के लिए उन्होंने जेठ की 12 वर्षीय लड़की को अपने पास रखा हुआ था।

महिला के मुताबिक रविवार दोपहर जब वह काम से वापस लौटी तो देखा कि भतीजी जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी है। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने अंदाजा लगाया कि किसी ने बच्ची से दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने सच्चाई कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें: मंगेतर की अश्लील फोटो देख सन्न रह गया इंजीनियर, फोन ने खुशियों पर लगाया ग्रहण

यह भी पढ़ें: सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहनों की बात सुनकर सन्न रह गई सहेली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।