विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द हो सकता है मेट्रो सेफ्टी कमिश्नर का दौरा

By Edited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 07:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जून की डेडलाइन से पिछड़ चुकी मेट्रो को जल्द से जल्द चलाने के लिए दि

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

जून की डेडलाइन से पिछड़ चुकी मेट्रो को जल्द से जल्द चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) जोर-शोर से जुटा है। ट्रैक से लेकर ओएचई, सिगन¨लग, गति आदि का परीक्षण लगातार किया जा रहा है। बुधवार को ट्रायल रन किया गया। फरीदाबाद रूट के सभी नौ स्टेशन भी तैयारी के अंतिम चरण पर हैं।

बुधवार को मेट्रो बदरपुर बॉर्डर से एस्का‌र्ट्स-मुजेसर स्टेशनों के बीच दौड़ी। इस दौरान ट्रैक के घुमावों पर मेट्रो की अधिकतम सुरक्षित गति और ब्रेक सिस्टम चेक किया गया। कंट्रोल रूम से ट्रेन के संचार का भी परीक्षण किया गया। मालूम हो कि रूट का ट्रैक पूरी तरह से तैयार हो चुका है। बावजूद इसके ट्रैक के सभी नौ स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए हैं। डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) को एनओसी के लिए आवेदन भेजा जाएगा। फरीदाबाद मेट्रो सेफ्टी निरीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है। इसलिए ही मेट्रो को अब ट्रैक पर भी दौड़ाया जा रहा है। अगले हफ्ते में कभी भी निरीक्षण के लिए समय मिल सकता है। उनकी मंजूरी मिलते ही मेट्रो लोगों की सेवा के लिए खोल दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।