विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धार्मिक स्थल निर्माण विवाद में जलाए घर

By Edited By:
Published: Mon, 25 May 2015 10:11 PM (IST)

- पथराव में सात घायल जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अटाली गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण विवाद म

News Article Hero Image

- पथराव में सात घायल

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

अटाली गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण विवाद में सोमवार को संप्रदाय विशेष के 15 से अधिक घर और एक दर्जन वाहन आग की भेंट चढ़ गए। इस दौरान पथराव में घायल सात लोगों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। डरे हुए संप्रदाय विशेष के लोगों को पुलिस ने गांव से निकालकर बसों से शहर के सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

पिछले पांच साल से चला आ रहा उक्त विवाद अदालतों में विचाराधीन है। संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा धार्मिक स्थल की छत डालने के प्रयास पर रविवार को यह विवाद एक बार फिर भड़क गया। हादसे में घायल ने बताया धार्मिक स्थल निर्माण के दौरान हमलावरों ने पथराव कर घरों में आग लगा दी। घटनास्थल पर पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची।

डीसीपी बल्लभगढ़ भूपेंद्र ¨सह ने बताया कि पथराव में घायल कुछ महिलाएं व बच्चे बस्ती में ही रह गए। जिन्हें बाद में पुलिस ने बाहर निकाल कर एंबुलेंस से बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कहीं कोई अंदर न रह गया हो इसके लिए पुलिस संप्रदाय विशेष के घरों को सर्च कर रही है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।