विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलों की अप्रोच रोड में झुग्गियां बनीं अड़चन

By Edited By:
Published: Fri, 20 Mar 2015 05:29 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: गुड़गांव-आगरा नहर पर बन रहे चार पुलों में से दो की अप्रोच रोड बनाने में

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद:

गुड़गांव-आगरा नहर पर बन रहे चार पुलों में से दो की अप्रोच रोड बनाने में झुग्गियां आड़े आ रही हैं। इन्हें हटाने के लिए सिंचाई विभाग ने हुडा सर्वे ब्रांच के एसडीओ मनोज सैनी से बात की है। यह समस्या हुडा प्रशासक पीसी मीणा और संपदा अधिकारी सतपाल सिंह के समक्ष लाई गई है।

नहर पार जाने के लिए हुडा करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से गुड़गांव-आगरा नहर पर चार पुल बना रहा है। इनके बनने से फरीदाबाद शहर और ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। गुड़गांव नहर पर फरीदाबाद सिंचाई विभाग और आगरा नहर पर यूपी सिंचाई विभाग पुलों का निर्माण कर रहा है, जबकि पुलों की लागत का भुगतान हुडा कर रहा है। ये पुल सेक्टर-28-29 की डिवाइडिंग के सामने, सेक्टर-17-18, सेक्टर-14-17 व सेक्टर-3-8 की डिवाइडिंग के पास तैयार हो रहे हैं। हर पुल छह लेन के बनेगा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग सेक्टर-28-29 की डिवाइडिंग और सेक्टर-17-18 के सामने वाले पुलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर चुका है। इन दो पुलों की अप्रोच रोड बनना शेष है। इनका निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि सेक्टर-14-17 व सेक्टर-3-8 की डिवाइडिंग के पास बन रह पुलों का निर्माण कार्य जुलाई-अगस्त तक पूरा होगा। लेकिन सेक्टर-28-29 की डिवाइडिंग और सेक्टर-14-17 के सामने वाले पुलों की अप्रोच रोड तभी बन सकेंगी, जब इनके सामने आ रही झुग्गियां हटेंगी। दोनों पुलों के सामने 200 झुग्गियां हैं। झुग्गी हटाने की कार्रवाई को सिरे चढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारी हुडा अधिकारियों से मिले।

----------

इन झुग्गियों को हटाने के लिए सिंचाई विभाग और हुडा सर्वे ब्रांच संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। इन झुग्गियों को हटाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। झुग्गियों का सर्वे किया जा चुका है।

-राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, हुडा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।