विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयप्पा मंदिर के पास डाला जा रहा सीवर का पानी

By Edited By:
Published: Tue, 21 Oct 2014 01:05 AM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पहले से ही गंदगी का सामना कर रहे सेक्टर-23 स्थित अयप्पा मंदिर से कुछ

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

पहले से ही गंदगी का सामना कर रहे सेक्टर-23 स्थित अयप्पा मंदिर से कुछ दूरी पर अब सीवरेज का पानी डाले जाने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। मंदिर समिति के सदस्य इस समस्या को नगर निगम आयुक्त के सामने उठाया है। उनका आरोप है कि पिछले दो-तीन दिन से कोई निजी ठेकेदार मंदिर के पास सेफ्टिक टैंक खाली कर रहा है। इसकी बदबू मंदिर तक आ रही है और आस पास गंदगी बढ़ गई है। मंगलवार से मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाना है।

बता दें कि मंदिर के चारों ओर हद स्तर की गंदगी फैली हुई है। यहां अधिकतर कूड़ा नगर निगम द्वारा डाला जा रहा है। इसकी साफ सफाई के लिए मंदिर प्रबंधन समिति कई बार निगम से शिकायत कर चुकी है। 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाना है। यहां फैली गंदगी से समिति के लोग पहले ही परेशान थे। अब यहां सीवर का पानी डाले जाने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीएनएस नैयर का कहना कै कि अयप्पा मंदिर लगभग 35 साल पुराना है। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की तर्ज पर बना यह मंदिर के प्रति शहर में रह रहे दक्षिण भारतीयों के मन में काफी श्रद्धा है। मंदिर में रोजाना-सुबह शाम पूजा की जाती है, जिसमें आसपास रहने वाले दक्षिण भारतीय परिवार बड़ी तादात में हिस्सा लेते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।