विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेड़ी पुल पर लोग पार्क का ले सकेंगे आनंद

By Edited By:
Published: Sun, 03 Aug 2014 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद:

शहर की व्यस्तम जगह खेड़ी पुल के बीच अब लोग पार्क का आनंद ले सकेंगे। हाइ मास्क लाइट की रोशनी से पार्क गुलजार होगा। लोक निर्माण विभाग (मकान व सड़क) की ओर से पार्क विकसित करने का काम शुरू किया गया है।

ओल्ड फरीदाबाद शहर व ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी के लिए खेड़ी पुल मुख्य मार्ग है। खेड़ी पुल से हर रोज हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। ओल्ड मार्केट की ओर से खेड़ी पुल पर चढ़ते वक्त बाई ओर खाली जगह पड़ी है। यह वर्षो से बेकार पड़ी थी। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने इस जगह पर पार्क विकसित करने की योजना तैयार की। यह योजना अब सिरे चढ़ने लगी है। पार्क बनाने के लिए सबसे पहले उस जगह की चारदीवारी कराई जा रही है। पार्क में हरी घास के साथ-साथ बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। लोग रात के समय में भी पार्क का आनंद ले सकें, इसके लिए हाइ मास्क लाइट भी लगाई जाएगी। इस लाइट के लगने से पार्क के अलावा पुल पर भी रोशनी होगी।

------------

सिंचाई विभाग की है जगह

जिस जगह पार्क बन रहा है, वह जगह उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की है। लोक निर्माण विभाग ने पार्क विकसित करने के संदर्भ में सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है।

---------

खेड़ी पुल के पास बन रहे पार्क के आसपास अन्य कोई पार्क नहीं है। इससे यहां आने वालों की संख्या अधिक होगी। इसके साथ ही नहर पर बने पुल के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी कराई गई है, ताकि कोई वाहन चालक नहर में न गिर जाए।

-दिलबाग सिंह ढांढा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (मकान व सड़क)।