विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झुग्गियों से अटका नहर पर पुल बनाने का काम

By Edited By:
Published: Sat, 24 May 2014 12:59 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

ग्रेटर फरीदाबाद की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए आगरा-गुड़गांव नहर पर बन रहे चार पुलों में से दो का निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है, क्योंकि इनके निर्माण में नहर के साथ बसी झुग्गियां आड़े आ रही हैं।

ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-75 से 89 तक 15 नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं। यहां दिल्ली व एनसीआर के बड़े निजी बिल्डरों ने करीब पांच हजार एकड़ भूमि पर ग्रुप हाउसिंग मल्टीस्टोरी व प्लॉट कॉलोनियों के रूप में रिहायशी प्रोजेक्ट विकसित किए हैं। इसलिए हुडा यहां की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गुड़गांव व आगरा नहर पर चार पुलों का निर्माण करा रहा है। गुड़गांव नहर पर बनने वाले पुलों का निर्माण हरियाणा सिंचाई विभाग और आगरा नहर पर बनने वाले पुलों का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग कर रहा है। इन पुलों के निर्माण पर हुडा 41.65 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन दो पुलों के निर्माण कार्य के आड़े झुग्गियां आ रही हैं। झुग्गियां सेक्टर-14 व 17 के सामने और सेक्टर-29 से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुलों के सामने बसी हुई हैं। इनके आड़े आने से निर्माण कार्य तेज गति से नहीं चल पा रहा है। हुडा ने झुग्गीवासियों को झुग्गियां हटाने के लिए कहा था, लेकिन लोगों ने झुग्गी नहीं हटाई हैं। इन झुग्गियों को हटाने के लिए संपदा अधिकारी सतपाल सिंह और सर्वे ब्रांच को पत्र लिखा गया है।

----------------

चारों पुलों का काम बेहतर ढंग से चल रहा है, लेकिन दो के मामले में कुछ झुग्गियां बाधा बनी हुई हैं। इन झुग्गियों को हटाने के लिए संपदा अधिकारी सतपाल सिंह को पत्र लिखा गया है, ताकि जल्द से जल्द झुग्गियों को हटाकर इस साल के अंत तक पुल तैयार किए जा सके। इन पुलों का निर्माण होने से फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ दर्जनों गांवों को भी फायदा होगा।

- राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, हुडा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।