विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लैट तैयार नहीं, बकाया राशि मांगी

By Edited By:
Published: Thu, 27 Jun 2013 05:09 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2013 05:12 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद:

ग्रेटर फरीदाबाद के तीन सेक्टरों में अधूरे पड़े फ्लैटों की बकाया राशि जमा कराने का ई-मेल मिलने पर निवेशक भड़क गए। निवेशकों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ सेक्टर-12 हुडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। निवेशकों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ वरिष्ठ नगर योजनाकार भुवनेश कुमार को लिखित शिकायत भी की।

निवेशक क्रिस्टीना, हरीश, डीआर गल्होत्रा और शैली सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-75, 76 और 77 में एक कॉलोनाइजर द्वारा फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। बुकिंग कराते समय निवेशकों को विश्वास दिलाया था कि निर्धारित समय पर फ्लैट तैयार कर दिए जाएंगे। मगर निवेशकों की परेशानी उस वक्त बढ़ गई, जब कॉलोनाइजर की ओर से निवेशकों को ई-मेल कर बकाया राशि की मांग की गई। मेल पढ़कर निवेशक भड़क गए। निवेशकों का कहना है कि अभी तक फ्लैट तैयार नहीं हुए हैं और उन सेक्टरों में बिजली, पानी, पार्किंग व अन्य सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई गई हैं। इन सुविधाओं के नाम पर निवेशकों से अतिरिक्त पैसों की मांग की गई है। फ्लैट तैयार न होने के कारण निवेशक किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। कॉलोनाइजर निर्माण सामग्री महंगी होने की बात कहकर पैसे मांग रहे हैं। फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के नाम पर पैसे ले रहे हैं। करीब दो हजार निवेशक इससे प्रभावित हैं। इस संदर्भ में वरिष्ठ नगर योजनाकार भुवनेश कुमार ने निवेशकों को जांच करने का आश्वासन दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।