विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

45 हजार विद्यार्थी एक साथ आज करेंगे सूर्य नमस्कार

By Edited By:
Published: Sun, 17 Feb 2013 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2013 12:29 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर भर में करीब 45 हजार विद्यार्थी एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। शहर के विभिन्न स्कूलों में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम रखा गया है। इनमें मुख्य रूप से अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अशोक एंक्लेव में करीब दो हजार तथा राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 15 सौ विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

स्वामी विवेकानंद सार्धशति आयोजन समिति के जिला संयोजक बीआर सिंगला ने बताया कि पहले शहर में एक साथ 16 स्थानों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, लेकिन बरसात के कारण उन स्थानों में परिवर्तन कर शहर के स्कूलों में कर दिया गया है। शहर के करीब 400 स्कूलों में 45 हजार बच्चे सूर्य नमस्कार करेंगे। कार्यक्रम सभी स्थानों पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चलेगा। इन स्थानों पर कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति के करीब 23 सौ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं पलवल में शक्ति समारोह समिति के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिले में करीब 40 स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया जाएगा।

समिति से जुडे़ कुबेर दत्त गौतम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शक्तिशाली बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों से भी युवाओं को अवगत कराया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।