विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल्डर कंपनी के तीन निदेशकगिरफ्तार

By Edited By:
Published: Tue, 29 Jan 2013 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2013 01:25 AM (IST)

News Article Hero Image

जासंकें, फरीदाबाद : सेक्टर-29 निवासी विनोद शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने एक बिल्डर कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इनसे पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। थाना भूपानी पुलिस ने सेक्टर-29 के विनोद शर्मा की शिकायत पर निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई शुरू की और तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता विनोद शर्मा ने थाना भूपानी में शिकायत दी थी कि उसने नहर पार वर्ष 2012 में एक फ्लैट बुक कराया था। बाद में कंपनी प्रबंधक फ्लैट की कीमत ज्यादा बताने लगे। इसी विवाद में पुलिस ने बिल्डर कंपनी के निदेशकों के खिलाफ सितंबर 2012 में एफआइआर दर्ज की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर