विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्ट्रीट लाइटों के लिए खंभे खड़े करने शुरू

By Edited By:
Published: Mon, 21 Jan 2013 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2013 12:35 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खंभे खड़े करने का कार्य शुरू कर दिया है। तेज गति से खंभे खड़े करने का काम किया जा रहा है।

हुडा ग्रेटर फरीदाबाद में मूलभूत सुविधाएं जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क व अन्य जनसुविधाएं मुहैया करा रहा है। इस कड़ी में हुडा का बिजली विभाग मास्टर रोड के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटों का बंदोबस्त कर रहा है। गांव बड़ौली, बुढ़ैना, पलवली, वजीरपुर, मवई व अन्य गांवों के निकट से निकल रहे मास्टर रोड के साथ-साथ 220 खंभे खड़े किए जा चुके हैं और सोमवार को भी खंभे खड़े करने का काम जारी रहा। स्ट्रीट लाइटों को जलाने के लिए बीच-बीच में ट्रांसफार्मर रखने के लिए दो-दो खंभे एक साथ खड़े किए जा रहे हैं।

हुडा द्वारा मास्टर रोड बनाने के लिए ग्रेटर फरीदाबाद के 19 गांवों की लगभग 1029 एकड़ भूमि अधिगृहीत की गई थी। 51 किलोमीटर मास्टर रोड तैयार किया जाएगा। पहले चरण में 31 किलोमीटर मास्टर रोड तैयार करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। फिलहाल 21 किलोमीटर में मिट्टी डाली जा चुकी है और पत्थर डालने का काम जारी है। 10 किलोमीटर में नाली तैयार की जा चुकी है।

हुडा बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण धनकड़ का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगाने का काम निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।