विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेड़ों पर आरा चलाने वालों को पुलिस ने रोका

By Edited By:
Published: Sun, 20 Jan 2013 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2013 12:54 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद :

ग्रेटर फरीदाबाद के मास्टर रोड के किनारे हरित पट्टी में खड़े हरे-भरे पेड़ों पर रविवार को कुछ लोगों ने आरा चला दिया। इसकी जानकारी मिलने पर खेड़ी पुल चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम रूकवा दिया। तब तक वे दो पेड़ काट चुके थे।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने नहर पार मास्टर रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की थी। मास्टर रोड के किनारे हरित पट्टी भी तैयार की जा रही है। हुडा अधिग्रहण की गई भूमि पर खड़े पेड़-पौधों का भी किसानों को मुआवजा दे चुका है। हालांकि कुछ किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया है। रविवार सुबह गांव बुढ़ैना के पास कुछ लोगों ने मास्टर रोड की हरित पट्टी पर खड़े हरे-भरे पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। लोगों ने एक नीम और एक जामुन का पेड़ धराशायी कर दिया। इसी बीच किसी ने इस बारे में हुडा के बागवानी विभाग के एसडीओ नरेश कुमार और वन विभाग को जानकारी दे दी। नरेश कुमार ने खेड़ी पुल चौकी को इस बारे में तुरंत अवगत करा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने काम रुकवाते हुए पेड़ काट रहे लोगों को चौकी ले गई। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पेड़ों का मुआवजा नहीं उठाया है और यह मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने सोमवार को सबूतों के साथ उन लोगों को बुलाया है।

हुडा बागवानी विभाग के एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। अगर कोई पेड़ों को काटेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।