विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Jul 2017 05:22 PM (GMT+05:30)

जासं, अंबाला : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर फेसबुक पोस्ट में की गई अभद्र टि

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

जासं, अंबाला : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर फेसबुक पोस्ट में की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने आरोपी कपिल मल्होत्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई न्यू मॉडल कालोनी, शहर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता सिद्धार्थ गुलाटी की शिकायत पर की गई है।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह छावनी निवासी कपिल मल्होत्रा ने अपनी फेसबुक पेज पर राहुल गांधी के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की हुई थी। इसमें राहुल गांधी अपनी भांजी के साथ फोटो में बैठे है जिसे फेसबुक पर गलत तरीके से अभद्र भाषा का स्टेटस लिखकर प्रस्तुत किया गया है। साथ ही राहुल गांधी को पप्पू लिखा गया है। जब यह पोस्ट कांग्रेसी कार्यकर्ता सिद्धार्थ गुलाटी ने देखी तो उन्होंने तुरंत इस पोस्ट को हटाने के लिए कहा था, लेकिन कपिल मल्होत्रा ने इसे डिलीट करने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अन्य कई कमेंट कर दिए। इसके बाद अन्य कार्यकर्ता छावनी कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए थे और उन्होंने थाने में शिकायत दी थी। सदर थाना प्रभारी विजय ने कहा कि शिकायत के आधार आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कपिल मल्होत्रा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साइबर सेल की मदद से सारा रिकार्ड निकाला जाएगा।