विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक करोड़ी दंगल में हरियाणा की लाडलियां बनीं केसरी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 10:03 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:46 PM (IST)

एक करोड़ रुपये के इनामी राशि वाले भारत केसरी दंगल में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा कायम रखा। हरियाणा की लाडलियों में इसमें खूब दम दिखाया।

एक करोड़ी दंगल में हरियाणा की लाडलियां बनीं केसरी
एक करोड़ी दंगल में हरियाणा की लाडलियां बनीं केसरी

जेएनएन, अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित एक करोड़ रुपये के इनामी राशि वाले भारत केसरी दंगल में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा कायम रखा। तीन दिवसीय दंगल के फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले गए। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की फौगाट बहनों (रितु और विनेश) का जलवा बरकरार रहा। हालांकि संगीता फौगाट को हार का सामना करना पड़ा। अंतिम दिन हुए मुकाबलों के दौरान राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल मंत्री अनिल विज, खनन मंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के कई मंत्री उपस्थित रहे।

48 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रीतू फौगाट ने नंदिनी को एकतरफा मुकाबले में 12-2 से हराकर भारत केसरी का खिताब जीता। वहीं 58 किलोग्राम मुकाबले में हरियाणा की पूजा ने रेलवे  की सरिता को मात दी। 53 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की पिंकी और रेलवे की विनेश फौगाट के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में विनेश को विजेता घोषित किया गया। 63 किलो भार वर्ग में रेलवे की रीतू मलिक ने हरियाणा की संगीता फौगाट को 6-2 से हराया।

पुरुषों के 74 किलो भार वर्ग में हरियाणा के जितेन्द्र ने रेलवे के प्रदीप को 7-6 से हराया। वहीं 86 किलोग्राम के मुकाबले में रेलवे के पवन ने दिल्ली के दीपक को दो अंकों से हराया। 57 किलो भार वर्ग फाइनल मुकाबले में यूपी के संदीप तोमर ने हरियाणा के अमित को 2-1 से हराया। 65 किलो वर्ग के मुकाबले में रेलवे के बजरंग ने यूपी के मनोज को 7-0 से पराजित किया।

मौसम खत्री और दिव्या काकरान हैवी वर्ग के रहे विजेता

देर रात हुए मुकाबलों में महिलाओं के 69 किलोभार वर्ग में उत्तरप्रदेश की दिव्या काकरान ने हरियाणा की पिंकी को 9-2 से हराया। उधर, पुरुषों के 97 किलो भार वर्ग में हरियाणा के मौसम खत्री ने राजस्थान के कृष्ण को 3-0 से हराया।

अर्जुन अवार्डी रमेश गुलिया को फोन पर मिला न्योता, नहीं पहुंचे सम्मानित होने

वर्ष 2001 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रमेश गुलिया ने भारत केसरी दंगल का बायकाट कर दिया, क्योंकि कार्यक्रम से महज एक दिन पहले ही उन्हें फोन पर न्योता मिला। इससे नाराज होकर ही वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को सम्मानित किए जाने के दौरान रमेश गुलिया का नाम दो बार लिया गया।

खेलों में बढिय़ा प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा सरकार ने रमेश गुलिया को वर्ष 2010 में डीएसपी बनाया था। वर्ष 2008 में उन्होंने सोनीपत रतन अवार्ड, 2004 में रेलवे मंत्रालय अवार्ड, 2005 में साउथ अफ्रीका में आयोजित सेंचुरी कप में बेस्ट रेसलर,, 2007 में राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल, 2005 में साउथ अफ्रीका में हुई फ्री रेसलिंग में गोल्ड मेडल, 2003 में ब्राउंज समेत अन्य कई खेलों में भी कई उपलब्धियां हासिल की।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: जिनके खिलाफ रिपोर्ट, वही अफसर देंगे प्रकाश कमेटी पर राय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।