विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेत्री सैलजा को लौंग का लश्कारा बता भाजपा सांसद कटारिया विवादों में फंसे

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2017 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 08:31 PM (IST)

सांसद और केंद्रीय वित्त समिति के सदस्य रतन लाल कटारिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेत्री सैलजा को लौंग का लश्कारा बताया। उन्होंने यह विवादित टिप्पणी अंबाला में की।

कांग्रेस नेत्री सैलजा को लौंग का लश्कारा बता भाजपा सांसद कटारिया विवादों में फंसे
कांग्रेस नेत्री सैलजा को लौंग का लश्कारा बता भाजपा सांसद कटारिया विवादों में फंसे

जेएनएन, अंबाला शहर। अंबाला के सांसद और केंद्रीय वित्त समिति के सदस्य रतन लाल कटारिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा की सदस्य कुमारी सैलजा को लौंग का लश्कारा बता डाला। इस टिप्पणी के साथ वह विवाद में फंस गए हैं। कटारिया ने शुक्रवार को अंबाला शहर के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। टिप्पणी करते वक्त उनके साथ राज्यमंत्री नायब सैनी भी बैठे थे। सैनी ने उन्हें रोका भी, लेकिन तब तक कटारिया को जो बोलना था, बोल चुके थे।

कटारिया ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि वीआइपी कल्चर खत्म होने से सभी की बत्ती गुल हो गई है और पों-पों भी बंद हो गई है। हरियाणा में हावी होती जा रही अफसरशाही पर सवाल किया गया तो सांसद ने कहा कि कुछ अफसरों की गर्दन में 12 सूत का सरिया है, लेकिन उसके इलाज का तरीका भी सरकार के पास है।

मैं इस स्तर तक नहीं जा सकती

रिश्ते में कटारिया की मौसी लगने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कटारिया की टिप्पणी पर कहा कि वह इस स्तर पर जाकर बयानबाजी नहीं करतीं। पहले भी कटारिया ऐसे बयान दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस को मिली ताकत, कई पूर्व विधायकों व दिग्गज पार्टी में शामिल