विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लेटफार्म पर ट्रेन, पटरी में लगी आग

By Edited By:
Published: Fri, 30 Jan 2015 08:41 PM (IST)

जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला से नगलडैम जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर ही खड़ी थी इसी बीच

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला से नगलडैम जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर ही खड़ी थी इसी बीच कुछ दूरी पर पटरी में आग लग गई। आग की लपटें देख रेल कर्मचारियों ने तुरंत पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। बड़ा हादसा होने से टल गया। आग वहां लगी थी जहां इंजनों में डीजल भरा जाता है।

जानकारी के मुताबिक छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। कुछ दूरी पर रेल पटरियों के किनारे बने डीजल फिलिंग प्वाइंट के पास अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया, लेकिन रेल कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि यदि आग की लपटें डीजल फिलिंग प्वाइंट तक पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रेल कर्मचारियों ने आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन आग कैसे लगी इस पर रेल प्रशासन चुप्पी साधे है। अभी तक यह भी पता नहीं चला सका है कि आग किसी की लापरवाही से लगी या फिर इसके पीछे कोई शरारत थी?

फिलिंग प्वाइंट के पास गिरा रहता डीजल

फिलिंग प्वाइंट से रेलगाड़ी के इंजनों में डीजल भरा जाता है। इस दौरान डीजल जमीन पर भी एकत्रित होता रहता है, जिसे समय रहते साफ नहीं करवाया जाता। ऐसे में कोई भी धूम्रपान करके सिगरेट या बीड़ी यहां फेंक दे तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आग भी आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।