विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर क्यों हम भूल जाते हैं पूर्व जन्म की बातें... ये हैं कारण

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2016 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 05:05 PM (IST)

आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से कारण होते हैं जिनकी वजह से हमें पूर्व जन्म की बातें याद नही रहती।

आखिर क्यों हम भूल जाते हैं पूर्व जन्म की बातें... ये हैं कारण
आखिर क्यों हम भूल जाते हैं पूर्व जन्म की बातें... ये हैं कारण

एक बच्चे के रूप में मनुष्य जब धरती पर जन्म लेता है तो उसे पिछले जन्म का कुछ भी याद नही रहता। वैज्ञानिकों ने इस विषय पर बहुत से शोध किये हैं, जिनसे काफी तथ्य निकलकर सामने आये हैं।

अगर कोई अभी आपसे पूछ ले कि 10 दिन पहले आपने क्या कपड़े पहने थे, आपने खाना क्या खाया था तो शायद आप उसका जवाब न दे पाये। इसी प्रकार पिछले जन्म में आप क्या थे, किस कारण से आपकी मृत्यु हुई थी ऐसे सवालों का जवाब देना तो बिल्कुल असंभव ही होगा। वैदिकवाटिका.कॉम के अनुसार आइये, आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से कारण होते हैं जिनकी वजह से हमें पूर्व जन्म की बातें याद नही रहती।

वैज्ञानिक कारण

पिछले जन्म की बातों को याद रखना नामुमकिन है। जिसकी वजह है मां के गर्भ में मौजूद आसीटासिन नामक तत्व। बच्चे के पैदा होते है आसीटासिन गर्भ में निकल जाता है। यदि यह तत्व बच्चे के साथ ही बाहर आ जाए तो पूर्व जन्म की बातों को ठीक तरह से याद रखा जा सकता है।

प्राकृतिक कारण

प्रकृ ति ने मनुष्य का दिमाग भूलने के लिए ही बनाया है हम अक्सर समय के साथ-साथ बीती बातों को भूल जाते हैं। अर्थात समय के साथ पुरानी बातों को भूलना और नई बातों को सोचना। अक्सर जिंदगी में इंसान के साथ बुरी घटनाएं हो जाती हैं जिन्हें वह भूल कर नई जिदंगी की शुरूआत करता है। अगर मनुष्य में भूलने की प्रवृत्ति नही होगी तो एक नई शुरुआत करना उसकेलिये असंभव होगा, इसलिये पूर्व जन्म की बातें याद रखना भी असंभव होता है।

किसी विशेष शक्ति के कारण

कुछ लोगों को अपने पूर्वजन्म का बोध हो जाता है। जैसे कि उसका नाम क्या था, कहां रहता था, कौन थे माता-पिता आदि। ऐसा कई बार हुआ है लेकिन बहुत ही कम यह देखा जाता है। लेकिन इसमें भी कितनी सच्चाई है कहा नही जा सकता।

मृत्यु के कारण का भय

अगर पिछले जन्म में हमारी मृत्यु किसी दुखद कारण की वजह से हुई है तो नये जन्म में उसको याद रखने से मनुष्य फिर दुखी हो जाएगा और लगातार उसके दिमाग में पूर्व जन्म की बातें और अपने करीबियों का दुख घूमता रहेगा।

पढ़ें: यहां भूत-प्रेत बढ़ा रहे हैं पर्यटन

कर्म और आत्मा

हमारे शास्त्रों में भी साफ कहा गया है कि कर्मों से ही उसका अगला जन्म सुधरता है। अर्थात आत्मा के कर्म इंसान को उसके पिछले जन्म की और खींचते हैं। इसलिये अच्छा जीवन जीने वाले के लिये हमेशा यही बात कही जाती है कि जरूर इसने पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म किए होंगे।

पढ़ें: जानिये, कैसे एक भरी हुई बाल्टी बदल देगी आपकी किस्मत!