विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पता है ढाई अरब साल पहले ऑक्‍सीजन के बगैर था जीवन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 05:07 PM (IST)

वैज्ञानिकों का दावा है कि 4.5 अरब साल पुराने हमारे ग्रह के जीवन का पहला आधा हिस्सा शुरुआती बैक्टीरिया की उत्पत्ति और उसके विकास के लिए महत्वपूर्ण समय था।

पता है ढाई अरब साल पहले ऑक्‍सीजन के बगैर था जीवन
पता है ढाई अरब साल पहले ऑक्‍सीजन के बगैर था जीवन

वैज्ञानिकों को मिले 2.52 अरब साल पुराने बैक्टीरिया जीवाश्म से धरती पर शुरुआती जीवन ऑक्सीजन के बगैर ही अस्तित्व में रहने का पता चला है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 4.5 अरब साल पुराने हमारे ग्रह के जीवन का पहला आधा हिस्सा शुरुआती बैक्टीरिया की उत्पत्ति और उसके विकास के लिए महत्वपूर्ण समय था।

जीवन के इन रूपों के बारे में कुछ भी कहने के लिए प्रमाण अत्यंत कम ही हैं। इसमें इस बात के भी प्रमाण न्यून हैं कि वे उस स्थिति में किस तरह अस्तित्व में रहे थे, जब वायुमंडल में ऑक्सीजन नगण्य स्तर पर था। अमेरिका की यूनिवर्सिटी सिनसिनाटी के वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी केप प्रांत में दो अलग-अलग जगहों में जीवाश्म बैक्टीरिया पाया।

विश्वविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान के सहायक प्रोफेसर एंड्रेव सजाजा ने कहा, 'यह सल्फर बैक्टीरिया जीवाश्म सबसे पुराना है। इससे जीवन की विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र की खोज करने में हमें मदद मिलेगी। वायुमंडल के सबसे बड़े परिवर्तन अर्थात ऑक्सीकरण होने से पूर्व के समय में जीवन व्यवस्था के संबंध में खोज हो सकेगी।'

यह भी पढ़ें- जानिए क्‍यों हकलाते हैं लोग

यह भी पढ़ें- कैसे आया था एटीएम का आइडिया