यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओवैसी की जुबान काटकर लाने वाले को 1 लाख का इनाम: देत्रोजा
कामधेनु व्यसन मुक्ति केन्द्र के अध्यक्ष और पाटीदार आंदोलन के संयोजक कमलेश देत्रोजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर ओवैसी की जुबान ...और पढ़ें

वडोदरा। कामधेनु व्यसन मुक्ति केन्द्र के अध्यक्ष और पाटीदार आंदोलन के संयोजक कमलेश देत्रोजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर ओवैसी की जुबान काट कर लाने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की। बता दें कि ओवैसी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अगर कोई मेरी गर्दन पर छुरी रखकर भी मुझसे भारत माता की जय बुलवाने की कोशिश करेगा, तो भी मैं नही बोलूंगा।
कमलेश देत्रोजा वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान खुद को आग लगा लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि जब ओवैसी ने विवादित बयान दिया था, तब मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। एक भारतीय नागरिक होने के नाते ओवैसी को भारत माता की जय बोलना ही चाहिए। उनके भड़काऊ बयानों के कारण देश के टुकड़े हो रहे हैं। उनकी जुबान ही काट दी जाए, ताकि वे बोल ही न सके और जिसके फलस्वरूप समाज के दो वर्ग के बीच एकता कायम हो सके। उन्होंने कहा कि हर देशवासी का पहला धर्म राष्ट्रवाद होना चाहिए और बाकी धर्म बाद में।
