Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Election 2017: जादूगर करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Tue, 31 Oct 2017 06:29 PM (IST)

    गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा नागपुर के 50 जादूगरों से प्रचार कराएगी।

    Gujarat Election 2017: जादूगर करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

    अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की थ्री डी सभाओं का आकर्षण था, इस बार भाजपा नागपुर के 50 जादूगरों से प्रचार कराएगी। पीएम, सीएम, मंत्री व राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं से पहले ये जादूगर हाथ में कमल खिलाने जैसे जादू के खेल दिखाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के जाने माने जादूगर एसलाल को भाजपा ने चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है, जो जादू के खेल के बहाने भाजपा व पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि नागपुर के 50 जादूगरों को गुजरात में विकास के मुद्दे पर शो करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। सोशल मीडिया में विकास पागल हो गया अभियान ने भाजपा की नींद उड़ा दी थी, इसीलिए पार्टी चुनाव प्रचार में इस मुद्दे को खासकर काउन्टर कर रही है।

    वे बताते हैं कि उनकी टीम लोकसभा, विधानसभा, व निकाय चुनाव में पार्टी व नेताओं के कहने पर प्रचार में जादू दिखाते हैं। जैसा पार्टी चाहती है। वैसा ही जादू दिखाया जाता है। गुजरात में होने वाले जादू के कार्यक्रम में विकास की थीम पर हाथ में कमल उगा कर विकास बताएंगे। सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात के बाद मध्य गुजरात व उत्तर गुजरात में भी जादू के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, केन्द्र व गुजरात सरकार के मंत्री व अन्य केन्द्रीय नेताओं की सभाओं में भाषण से पहले उनके जादू के खेल होंगे जिससे अधिक लोगों को सभा की ओर खींचा जा सकेगा।

    गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने गुजरात की अधिकांश सीटों पर थ्री डी सभाओं के जरिए मतदाताओं को संबोधित किया था, उसके बाद लोकसभा चुनाव में उनकी चाय पे चर्चा कार्यक्रम ने खूब सूर्खियां बटोरी थी। अबकि बार भी हालांकि पीएम मोदी टाउन हॉल कार्यक्रम में डीटीएच तकनीक से पांच लाख महिला पुरुषों को गुजरात में प्रचार के दौरान संबोधित करेंगे लेकिन लोगों के आकर्षण के लिए जादू के खेल रखे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अहमदाबाद में पहले ही टाउन हॉल कर चुके हैं।  

    गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें