विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय जल सीमा से 45 मछुआरों का पाक ने किया अपहरण

By Sachin kEdited By:
Published: Fri, 16 Jan 2015 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jan 2015 11:36 PM (IST)

जामनगर अरबी समुद्र तटीय क्षेत्र से शुक्रवार को पाकिस्तानी गार्डों ने भारत के 45 मछुआरों का अपहरण कर लिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद, ब्यूरो। जामनगर अरबी समुद्र तटीय क्षेत्र से शुक्रवार को पाकिस्तानी गार्डों ने भारत के 45 मछुआरों का अपहरण कर लिया है। ये सभी मछुआरे आठ नावों में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पाकिस्तानी रेंजरों ने बंदूक दिखाकर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और पाकिस्तान ले गए।

मत्स्य उद्योगमंत्री बाबू भाई बोखीरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह मछुआरों को छानबीन के बाद उन्हें उसी समय रिहा करें। भारत भी पाकिस्तानी मछुआरों के साथ यही रवैया अपनाएगा, किंतु पाकिस्तान इस पर अमल नहीं करता।


बोखीरिया ने बताया कि गुजरात सरकार अपहृत मछुआरों के परिजन को प्रति माह 4500 रुपये सहायता देती है। इस घटना के बारे में उन्होंने कहा कि भारत सरकार से हस्तक्षेप कर मछुआरों की रिहाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के जेल में 445 मछुआरे बंद हैं। इनमें से 345 मछुआरों की सजा पूर्ण हो चुकी है।