विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों के लिए टीवी को नहीं छोड़ेंगे गुरमीत चौधरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 18 Oct 2015 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 05:48 PM (IST)

टीवी से फिल्‍मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीवी से फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में हैं। बात कर रहे हैं रियलिटी शो 'आई कैन डू इट' की, जिसके होस्ट फरहान अख्तर हैं। गुरमीत का कहना है कि वो कभी भी छोटे पर्दे को नहीं छोड़ेंगे।

आलिया ने बॉयफ्रेंड, शादी पर की खुलकर बातें, बच्चे भी चाहिए उन्हें ऐसे

'रामायण', 'गीत', 'पुनर्विवाह' जैसे सीरियल में नजर आने वाले गुरमीत ने बताया कि उनका फोकस बॉलीवुड में कदम जमाने पर जरूर है। मगर वो टीवी पर भी काम करते रहेंगे। गुरमीत ने कहा, 'उन तमान टीवी शो के कारण ही मुझे फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि मैं टीवी पर काम नहीं करना चाहता हूं।'

'धूम 4' में अमिताभ बच्चन होंगे या नहीं, इस पर बोले आदित्य चोपड़ा

उन्होंने बताया, 'मैं टीवी और फिल्में साथ करने की कोशिश में हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि फैंस मुझे हर पर्दे पर प्यार देते हैं।' आपको बता दें कि गुरमीत की पिछली रिलीज हुई फिल्म 'खामोशियां' थी। इसका म्यूजिक प्रशंसकों के बीच हिट हुआ था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।