विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवीन प्रभाकर को गुत्थी बनाएंगे कपिल?

By Edited By:
Published: Thu, 28 Nov 2013 12:54 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2013 02:44 PM (IST)

गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़ देने से शो के मेकर्स के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़ देने से शो के मेकर्स के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है।

आए दिन किसी न किसी के गुत्थी बनने की बात सामने आती रहती है। जैसा हमने पहले आपको बताया था कि गुत्थी के लिए राजू श्रीवास्तव को अप्रोच किया गया था। अब खबर आ रही है कि पहचान कौन फेम नवीन प्रभाकर को भी गुत्थी के लिए अप्रोच किया गया है।

पढ़ें : तो क्या राजू बनेंगे कपिल की 'गुत्थी'?

कई लोग पम्मी प्यारेलाल सीरियल करने वाले गौरव गेरा को गुत्थी का रिप्लेसमेंट मान रहे थे। गौरव कॉमेडी नाइट्स में दुलारी का कैरेक्टर करने वाले हैं। पर दुलारी का कैरेक्टर केवल एक स्पेशल एपिसोड के लिए है जिससे मेकर्स को गुत्थी का रिप्लेसमेंट ढूंढने के लिए समय मिल जाए।

खबरों में ये भी है कि अगर दुलारी का किरदार चल निकला तो गुत्थी की जगह दुलारी ले लेगी। वैसे गुत्थी के लिए शो के मेकर्स ने हाल में नवीन प्रभाकर को अप्रोच किया है। इससे पहले राजू श्रीवास्तव को से भी बातचीत भी की गई थी।

अब देखना है कि गुत्थी की तलाश कहां जाकर खत्म होती है। और क्या नई गुत्थी दर्शकों को उतना ही हंसाएगी जितना पुरानी गुत्थी ने हंसाया?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर