यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपनी शादी में बारातियों संग जमकर नाची ये एक्ट्रेस, देखिए वीडियो
आपने किसी शादी में दूल्हे को तो अक्सर डांस करते देखा होगा, मगर किसी दुल्हन को ऐसा करते देखना वाकई ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। जी टीवी का सीरियल 'कुमकुम भाग्य' दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है और इसके साथ ही इसके सारे कलाकार भी घर-घर अपनी पहचान बना चुके हैं। इनमें ही एक आलिया को तो इस सीरियल में अपना प्यार पूरब नहीं मिल सका और शादी करने का सपना अधूरा ही रह गया, मगर असल जिंदगी में आलिया का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शिखा सिंह का यह सपना पिछले महीने ही पूरा गया, जब उन्होंने अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड के सात अग्नि के सात फेरे ले लिए।
जैकी श्रॉफ की बेटी को लगी ये कैसी लत, तस्वीर हुई वायरल
अब शिखा ने अपनी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसेे देख आपको जरूर अपनी शादी की याद आ जाएगी, अगर आपने डांस किया होगा तो। जी हां, दरअसल शिखा इस वीडियो में अपने दूल्हे और मम्मी-पापा के साथ जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। यह उस वक्त का नजारा है, जब बारात पहुंचती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस की इस हरकत पर भड़के सिख, विवाद
चि त्रांगदा से डायरेक्टर ने की ऐसी डिमांड, रोते हुए छोड़ दी फिल्म