यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब 'बिग बॉस' के स्टेज पर कट्रीना से मिले सलमान तो जानिए क्या कहा
'बिग बाॅस 9' जहां प्रिंस नरूला की जीत का गवाह बना तो वहीं सलमान खान ने मंच पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड कट्रीना की तारीफ में खूब कसीदे पढें।

नई दिल्ली। 'बिग बाॅस 9' जहां प्रिंस नरूला की जीत का गवाह बना तो वहीं सलमान खान ने मंच पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड कट्रीना की तारीफ में खूब कसीदे पढें। कट्रीना अपनी आने वाली फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। उनके साथ उनके को-स्टार आदित्य राॅय कपूर भी मौजूद थे। शो में सलमान ने एक तरफ जहां कट्रीना के डांस की तारीफ की तो वहीं उन्हें सबसे मजबूत महिलाओं में से एक बताया।
प्रिंस नरूला बने 'बिग बॉस 9' के विजेता, ईनाम में मिले इतने लाख रुपये
दरअसल, सलमान ने ये सब तब कहा जब कट्रीना ने 'बिग बाॅस' के फाइनलिस्ट के लिए कहा, 'अगर मैं इनकी जगह होती तो काफी नर्वस हो जाती और मेरी आंखे भर आती।' बस कट्रीना का इतना ही कहना ही था कि सलमान ने कट्रीना को बीच में ही रोकते हुए कुछ यूं जवाब किया, 'तुम झूठ बोल रही हो, तुम एक स्ट्रॉन्ग महिला हो, जिसे मैं बहुत अच्छे से जानता हूं। सिर्फ 16 साल की उम्र में तुमने इंडस्ट्री में कदम रखा रखा और अपनी मेहनत और टैलेंट की बदौलत तुम बहुत आगे निकल आई।'
Pics : प्रिंस नरूला से पहले ये सितारे रह चुके हैं 'बिग बॉस' के विनर
सलमान की तारीफ से कट्रीना का चेहरा खिल उठा। उन्होंने मुस्कुराकर सलमान की तारीफ का शुक्रिया अदा किया। कट्रीना ने बिग बाॅस के मंच पर 'फितूर' के गाने पशमीना पर आदित्य संग डांस कर दर्शको के साथ-साथ सलमान को भी अपना दीवाना बना दिया। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान अपनी इस एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ एक मंच पर नजर आए। इससे पहले 2010 में ये दोनों शो 'तीसमार खान' में साथ-साथ नजर आए थे।
