विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रिंस नरूला बने 'बिग बॉस 9' के विजेजा, ईनाम में मिले इतने लाख रुपये

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sun, 24 Jan 2016 12:13 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2016 11:16 AM (IST)

प्रिंस नरूला टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-9 के विजेता बन गए हैं। प्रिंस ने ऋषभ सिन्हा, मंदना करीमी, रोशेल राव को हराकर बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रिंस नरूला टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-9 के विजेता बन गए हैं। प्रिंस ने ऋषभ सिन्हा, मंदना करीमी, रोशेल राव को हराकर बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया। उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा गया।

Pics: प्रिंस नरूला से पहले ये सितारे रह चुके हैं 'बिग बॉस' के विनर

प्रिंस को सबसे ज्यादा 35,18,909 वोट हासिल हुए, वहीं पहले रनर अप के तौर पर ऋषभ सिन्हा को 34,01,889 वोट मिले। फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' की हीरोइन मंदना करीमी को दर्शकों के 32,67008 वोट मिले और मिस इंडिया रह चुकीं रोशेल राव को दर्शकों ने 27,56,708 वोट दिए।

बिग बॉग सीजन-9 के फिनाले पर कट्रीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर समेत टेलीविजन जगत के कई कलाकार मौजूद रहे। कट्रीना और आदित्य अपनी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर आए थे। उनकी यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज हो रही है।