'हॉरर क्वीन' बिपाशा भी हैं बहुत बड़ी डरपोक, जानिए कैसे
'राज' से लेकर 'अलोन' तक कई हॉरर फिल्मों में काम कर बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 'हॉरर क्वीन' बन गई हैं। अब तो वो एक नए हॉरर शो से टीवी पर भी पहली बार कदम रखने जा रही हैं। मगर आपको क्या लगता है कि हॉरर फिल्मों से ऑडियंस
नई दिल्ली। 'राज' से लेकर 'अलोन' तक कई हॉरर फिल्मों में काम कर बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 'हॉरर क्वीन' बन गई हैं। अब तो वो एक नए हॉरर शो से टीवी पर भी पहली बार कदम रखने जा रही हैं। मगर आपको क्या लगता है कि हॉरर फिल्मों से ऑडियंस को डराने वालीं बिपाशा बसु क्या निडर हैं? क्या उन्हें कभी नहीं डर लगता?
क्रिकेटर डेविड मिलर के साथ 'डिनर डेट' करती पकड़ी गईं प्रीति जिंटा!
तो आपको बता दें कि बिपाशा बसु को भी डर लगता है। इतना कि कभी-कभी अपने साये तक से डर जाती हैं। और अगर रात में कोई अजीबो-गरीब आवाज सुनाई दे तो फिर उन्हें नींद ही नहीं आती है। तो ऐसी हैं 'हॉरर क्वीन' का तमगा हासिल करने वालीं बिपाशा, जिनकी 'अलोन' के बाद अभी तक कोई फिल्म नहीं आई है। वैसे हाल ही में खबर आई थी कि गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में फंसे हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा प्रोड्यूसर बन गए हैं और उनकी फिल्म 'भाई मस्ट बी क्रेजी' में बिपाशा हीरोइन होंगी।
मनचले को 'दबंग' एक्ट्रेस ने ऑटो से पीछा कर पकड़ा
आपको यह भी बता दें कि बिपाशा का नया हॉरर शो 'डर सबको लगता है' 31 अक्टूबर से एंड टीवी पर शनिवार, रविवार रात 10 बजे प्रसारित होने वाला है। इसमें बिपाशा नैरेटर की भूमिका में नजर आएंगी। वो भी पहली बार किसी शो को होस्ट करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।