विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर डेविड मिलर के साथ 'डिनर डेट' करती पकड़ी गईं प्रीति जिंटा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 06:12 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। दिलचस्‍प इत्‍तेफाक ये भी है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। दिलचस्प इत्तेफाक ये भी है कि एक बार फिर किसी क्रिकेटर के साथ ही उनका नाम जुड़ने की खबरें सामने आई हैं। जी हां, और वो क्रिकेटर हैं, दक्षिण अफ्रीका के धुंआधार बल्लेबाज डेविड मिलर। दरअसल, दोनों को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट करते देखा गया है। तब से ही दोनों के अफेयर्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

आपको बता दें कि मिलर, प्रीति की आईपीएल क्रिकेट टीम 'पंजाब इलेवन किंग्स' का हिस्सा भी हैं। दोनों को मुंबई के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया और फिर दोनों एक साथ ही एक कार में चले गए। इस डिनर डेट की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रीति खुलकर पोज देती भी नजर आईं। उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी में 'समवन स्पेशल' के होने की बात की थी। अब कहीं उनका इशारा मिलर की तरफ तो नहीं था।

खैर, प्रीति इससे पहले अपनी आईपीएल टीम 'किंग्स इलेवन पंजाब' के को-ओनर नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। हालांकि बाद में एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी प्रीति का नाम जुड़ चुका है। हालांकि प्रीति वाकई में मिलर को डेट कर रही हैं या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।