विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रवि ओझा का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 02:56 PM (IST)

हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ-साथ उन्हें बंगाली टीवी इंडस्ट्री में कंट्रीब्यूशन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने फेलिसिटेट भी किया था।

News Article Hero Image

मुंबई। टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक दुखद ख़बर आई है। जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रवि ओझा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर फैलते ही रवि को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रवि ओझा टेलीविजन इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। उन्होंने ससुराल गेंद फूल, हम साथ आठ हैं, सजदा और इस तरह के कई शोज़ का निर्माण किया है। क़रीबी बताते हैं कि वो लंबे समय से परेशानियों से जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने अपने स्पिरिट को खोने नहीं दिया। उनका अंतिम संस्कार ओशिवरा में किया गया है।

नागार्जुन के लिए मृणाल जैन ने छोड़ा था ये पॉप्यूलर शो

हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ-साथ उन्हें बंगाली टीवी इंडस्ट्री में कंट्रीब्यूशन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने फेलिसिटेट भी किया था।