विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अच्छा, कपिल नहीं सुनील हैं श्वेता तिवारी की पहली पसंद

By Edited By:
Published: Sun, 09 Feb 2014 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2014 03:39 PM (IST)

सुनील ग्रोवर के शो मैड इन इंडिया की झोली में कृष्णा और सिद्धार्थ के बाद अब टीवी अदाकारा और कॉमेडी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील ग्रोवर के शो मैड इन इंडिया की झोली में कृष्णा और सिद्धार्थ के बाद अब टीवी अदाकारा और कॉमेडी सर्कस की जान श्वेता तिवारी आने वाली हैं। जी हां कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स को एक और झटका लग गया है। श्वेता तिवारी ने कपिल को छोड़कर सुनील के शो में काम करना पसंद किया है।

पढ़ें : ये हैं गुत्थी के नए हथियार, कपिल को टक्कर देने के लिए तैयार

श्वेता ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके पास दोनों के शो में काम करने का ऑफर आया है, लेकिन उन्होंने सुनील के शो को चुना है। श्वेता ने कहा कि कपिल उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनका शो पहले से ही बहुत लोकप्रिय है। उन्हें किसी नाम की जरूरत नहीं है। इस शो में उनकी भूमिका क्या होगी इसे लेकर वे में संशय है। इसलिए उन्होंने सुनील के नए शो मैड इन इंडिया को चुना।

उन्होंने कहा कि ये नया शो है और इसमें काम करने का अनुभव नया होगा। श्वेता इसमें एक भोजपुरी अभिनेत्री का किरदार निभाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कपिल का शो अपनी जगह हिट है, लेकिन सुनील के शो को एक नई पहचान की जरूरत है।

श्वेता और कपिल दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं और एक दूसरे को काफी समय से ही जानते हैं। श्वेता ने कहा कि उन्हें दोनों के साथ काम करके मजा आता है। उन्होंने बताया कि कपिल को उनके इस फैसले से कोई दिक्कत नहीं होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर