विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है गुत्थी का नया 'हथियार', कपिल को टक्कर देने के लिए तैयार

By Edited By:
Published: Fri, 24 Jan 2014 10:51 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2014 12:07 PM (IST)

गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' के साथ कुछ और कलाकार जुड़ने वाले हैं। खबर है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' के साथ कुछ और कलाकार जुड़ने वाले हैं। खबर है कि मराठी एक्टर सिद्धार्थ जाधव दर्शकों को हंसाने में चुटकी का साथ निभाएंगे। दोनों मिलकर इस शो के जरिए दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर करेंगे।

पढ़ें : मैड इंडिया से वापसी करेंगे सुनील,कपिल से मुकाबला नहीं

सिद्धार्थ ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। सिद्धार्थ शो में एक अहम रोल निभाने वाले हैं। इससे पहले वे कॉमेडी सर्कस में लोगों को खूब हंसा चुके हैं। उन्होंने फिल्म गोलमाल में भी काम किया है। इस शो को मशहूर एंकर मनीष पॉल होस्ट करेंगे।

अगले महीने से स्टार प्लस पर आने वाले शो मैड इन इंडिया से गुत्थी कॉमेडी की नई पारी खेलने जा रही हैं। इस शो में वे चुटकी बनी हैं। इससे पहले वे कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपने जलवे बिखेर चुके हैं। शो की टीम के साथ हुई कुछ अनबन के बाद सुनील ने शो को अलविदा कह दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर